फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tired of wife's relationship, husband commits suicide

पत्नी के संबंधों से तंग आकर पति ने की खुदकुशी

Sun, 13 Jun 2021 10:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tired of wife's relationship, husband commits suicide
एक व्यक्ति ने पत्नी के संबंध से तंग आकर जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली है। पत्नी घर में छिपाकर रखे मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रही थी कि अचानक पति आ गया और सारी पोल खुल गई। यह घटना गुरुहरसहाए के गांव झंडू वाला में शनिवार देर शाम घटी है। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी गांव बल्लूआना तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता ने फोन पर उसे बताया कि उसकी मां घर में छिपाकर रखे मोबाइल फोन से किसी व्यक्ति से बातचीत कर रही थी। उसी समय अचानक वह घर आ गया। पिता को शक था कि नसीब कौर के किसी व्यक्ति के साथ संबंध हैं, जब उसने फोन पर बातचीत करते देखा तो शक यकीन में बदल गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मां घर छोड़कर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

पिता ने उसे फोन पर कहा कि उसकी मां के अवैध संबंध के कारण उसका जीना मुश्किल हो गया है। ऐसी हरकत से गांव में उसकी बेइज्जती हो रही है। वह गांव झंडूवाला जा रहे हैं और उसे कहा कि वह भी आ जाए। सुखबीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम जब वह गांव झंडू वाला पहुंचा तो उसका पिता जीत घर के प्रांगण में मृत पड़े थे और पास में जहरीली दवा थी। जीत ने नसीब कौर के संबंध के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उक्त मामले की जांच कर रहे एएसआई महिंदर सिंह के मुताबिक सुखबीर के बयान पर आरोपी नसीब कौर समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed