फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three vicious snatchers arrested in Firozpur

फिरोजपुर में झपटमार गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, आरोपियों से चौदह मोबाइल बरामद

Tue, 20 Jul 2021 07:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Three vicious snatchers arrested in Firozpur
फिरोजपुर। पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से महंगे चौदह मोबाइल फोन व एक कार बरामद की है। उक्त आरोपी महंगे मोबाइल फोन छीनकर आगे सस्ते दाम पर बेच देते थे। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को उक्त गिरोह के तीनों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई जगरूप सिंह पुलिस पार्टी संग शहर के कसूरी गेट की तरफ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि शहर में मोबाइल फोन छीनने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य लोगों से छीने हुए महंगे मोबाइल फोन बेचने के लिए शहर की मछली मंडी की तरफ ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से महंगे दामों वाले छीने हुए चौदह मोबाइल फोन बरामद हुए। उक्त आरोपी इंडिका कार में बैठे ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश वासी शेखां वाली बस्ती, सोनू वासी बस्ती सुनवां व साजन वासी गली गिलां वाली फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed