फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three Punjabi youths died in road accident near Tarvizo city of Italy

Punjab: इटली में कार दुर्घटना में तीन पंजाबी युवकों की मौत, एक जालंधर के गांव उच्चा पिंड का

Mon, 13 Nov 2023 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 05:41 PM IST
सार

तीन दोस्त कार में सवार होकर उर्मेले-उडेर्सो हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हुई। घटना इटली के टारविजो शहर के पास हुई।

विज्ञापन
Three Punjabi youths died in road accident near Tarvizo city of Italy
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इटली के टारविजो शहर के निकट एक सड़क हादसे में तीन पंजाबी युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक जालंधर के गांव उच्चा पिंड का रहने वाला गुरतेज सिंह गुरी है। इस घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन


27 साल के बेटे की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन दोस्त कार में सवार होकर उर्मेले-उडेर्सो हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हुई। घटना इटली के टारविजो शहर के पास हुई। तीनों युवक ऑडी कार में सवार थे। जालंधर के रहने वाले गुरी की तो पहचान हुई, मगर उसके 2 साथियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इलाके के विधायक सुखविंदर कोटली ने परिवार के साथ संवेदना प्रकट की और कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उच्चा पिंड स्थानीय आदमपुर इलाके के अधीन है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरी कुछ समय पहले ही भारत से इटली गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed