{"_id":"68d425eda5add3ac8f0aa743","slug":"three-people-in-a-car-who-were-on-the-lookout-for-robbery-were-caught-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101247-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लूटपाट की फिराक में घूम रहे कार सवार तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लूटपाट की फिराक में घूम रहे कार सवार तीन काबू
Wed, 24 Sep 2025 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह, करणवीर सिंह और रोबिनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों श्री मुक्तसर साहिब जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से 40 हजार रुपये, एक कार और दो किरपाण बरामद की हैं।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सिटी पुलिस के एसआई जगतार सिंह की अगुवाई टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक हथियारों के साथ लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने लाल कोठी के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी करणवीर सिंह के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।