फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three nominated Kapurthala violation election code conduct

कपूरथला में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में तीन नामजद

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three nominated Kapurthala violation election code conduct
कपूरथला। थानासटी की पुलिस ने वार्ड नंबर 25 से आजाद उम्मीदवार, उसके पति व एक कांग्रेसी नेता पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नामजद किया है। नगर निगम के ईओ आदर्श कुमार शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी गई कि वार्ड 25 में एक गली को तोड़कर बनाया जा रहा है, जोकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसा करने वाले पर कार्रवाई करने के लिए लिखा। इस पर थाना सिटी की पुलिस ने आजाद प्रत्याशी मधु शर्मा, उसके पति अनिल शर्मा और कांग्रेसी नेता तिरलोचन सिंह धिंजन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड ने बताया कि ईओ की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। बता दें कि इस वार्ड से पहले कांग्रेसी नेता तरलोचन सिंह की पत्नी कुलदीप कौर को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया था। फिर टिकट आजादी प्रत्याशी सविता चौधरी को कांग्रेस की टिकट दे दी गई। उधर, आजाद उम्मीदवार मधु शर्मा ने आरोप लगाया कि यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है और सत्ताधारी पार्टी धक्केशाही कर रही है। तिरलोचन सिंह धिंजन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed