फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three accused arrested for embezzling Rs 1.25 crore from dead teacher's bank accounts

Jalandhar News: मृत अध्यापक के बैंक खातों से सवा करोड़ उड़ाने में तीन आरोपी काबू

Thu, 21 Dec 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for embezzling Rs 1.25 crore from dead teacher's bank accounts
आठ खातों में की गई थी राशि ट्रांसफर, खरीदी गई कार भी पुलिस ने की बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। मृत अध्यापक गुरिंदरजीत सिंह के खाते से एक करोड़ 25 लाख 55 हजार 127 रुपये उड़ाने वाले प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि उक्त राशि आठ लोगों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
एक आरोपी ने उक्त राशि में से अपने भाई के नाम पर 9 लाख रुपये की एक कार खरीदी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह टांडा व थाना गढ़दीवाला के प्रभारी परमिंदर सिंह धूत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शरणजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव जिया सहोता ने पूछताछ के दौरान 8 लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिनके खातों में उक्त राशि ट्रांसफर की गई है। इस संबंध में डीएस पी टांडा कुलवंत सिंह और एडिशनल एसएचओ परमिंदर सिंह धूत ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान ये तथ्य सामने आए हैं कि उक्त रकम में से शरणजीत सिंह पुत्र केहर सिंह वासी जिया सहोता कलां थाना गढ़दीवाला के खाते में 09 लाख 40 हजार रुपये केहर सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी जिया सहोता के खाते में 18 लाख रुपये, गुरजीत कौर पत्नी केहर सिंह निवासी जिया सहोता कलां के खाते में 09 लाख रुपये, जगदीप सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी जिया सहोता के खाते में 21 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इनके अलावा आंचल पुत्र रविंदर कुमार निवासी मौली थाना सदर फगवाड़ा हाल निवासी अरगोवाल के खाते में 11 लाख 90, रुपये, मनजीत सिंह के खाते में 54000 हजार रुपये, पिंदू अटवाल के खाते में एक लाख रुपये और बिक्रमजीत सिंह के खाते में 35000 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आंचल ने अपने भाई औंंकार सिंह के नाम पर 9 लाख रुपये की एक नई स्विफ्ट कार भी खरीदी है, जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की आरोपी दंपती केहर सिंह व उसकी पत्नी गुरजीत कौर को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि शरनजीत सिंह को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति विदेश भागने में सफल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक कथित आरोपियों के खातों में आई एम पी एस के माध्यम से ट्रांसफर की गई रकम को फ्रीज करवाया जा रहा है, जबकि इस धोखाधड़ी मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस पूरी लगन से काम कर रही है।

गौरतलब है कि बाबा दीप सिंह सेवा दल एवं वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनजोत सिंह निवासी तलवंडी जट्टां ने इस संबंध में 12 दिसंबर 2023 को पुलिस पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मनजोत सिंह तलवंडी जट्ट ने अपनी शिकायत में बताया था कि मृतक गुरिंदरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव सहोता कलां की मृत्यु के बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक गढ़दीवाला के दो खातों में से विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख 55127 रुपये की जमा राशि हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed