{"_id":"6872254096e2721bba0934c2","slug":"threat-to-kapil-sharma-terrorist-gurpatwant-pannu-video-canada-cafe-firing-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा को धमकी: आतंकी पन्नू ने वीडियो किया जारी, पूछा-कनाडा में क्यों निवेश कर रहा है काॅमेडियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल शर्मा को धमकी: आतंकी पन्नू ने वीडियो किया जारी, पूछा-कनाडा में क्यों निवेश कर रहा है काॅमेडियन
Sat, 12 Jul 2025 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:35 PM IST
सार
कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में बुधवार को फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। आतंकी लड्डी एनआईए की ‘मोस्ट-वांटेड’ लिस्ट में है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काॅमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद अब आतंकवादी समूह एसएफजे ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को धमकाया है।
आतंकी पन्नू ने कहा कि कनाडा कपिल शर्मा का प्ले ग्राउंड यानी खेल का मैदान नहीं है। वीडियो में पीएम मोदी का भी जिक्र किया गया है। आतंकी एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा कनाडा में इन्वेस्ट करके पीएम मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ावा देते हैं।
एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि अपने खून का पैसा हिंदुस्तान वापस ले जाओ। कपिल शर्मा को कैफे बंद करने की धमकी दी है। आतंकी गुरतपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी सवाल उठाया कि कपिल शर्मा मोदी के भारत में निवेश करने के बजाय कनाडा में क्यों निवेश कर रहे हैं ?