{"_id":"66fd7a83a4d13cc788097015","slug":"the-thief-who-was-running-away-after-stealing-got-injured-after-falling-from-the-roof-abohar-news-c-60-1-abr1001-100236-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: चोरी कर भाग रहा चोर छत से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: चोरी कर भाग रहा चोर छत से गिरकर घायल
Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
दो घटनाओं में दो चोर काबू, चार फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। मंगलवार की रात को फाजिल्का रोड पर बुर्जा काॅलोनी में तीन चोरों में से दो चोर भाग गए जबकि उनका एक साथी छत से छलांग लगाते समय गिरकर घायल हो गया जिसे काबू करने के बाद उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
जानकारी देते हुए राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार रात उसके बेटे घर की छत पर सोए हुए थे तो इसी दौरान तीन युवक उसका मोबाइल चुराने के इरादे से छत पर गए और चारपाई पर लेटे वरुण के पास बैठकर उसका मोबाइल चुराने लगे। जैसे ही उसके बेटे की नींद खुली तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। उनके द्वारा शोर मचाने पर दो युवक तो भाग गए लेकिन एक युवक ने इसी दौरान छत से छलांग लगा दी। घर के पीछे खाला बना होने के कारण वह उसमें जा गिरा जिससे उसका सिर टकराने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। राधेश्याम ने बताया कि भागे दो युवक उसके बेटे का मोबाइल ले गए जबकि एक युवक गिरकर घायल हुआ जिसकी पहचान संदीप कुमार वासी बटाला के तौर पर हुई।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने बताया कि इन चोरों के पास तेजधार हथियार भी थे। सूचना मिलने पर सदर पुलिस के एएसआई लेखराज मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एएसआई ने बताया कि पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके दो साथी जलालाबाद के रहने वाले हैं जिनके साथ वह आया था।
विज्ञापन
इसी प्रकार से एक अन्य घटना में मंगलवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने अबोहर की बंद गली निवासी एक लड़की का पीछा किया। इसी दौरान उक्त युवक उसका मोबाइल झपटकर भागने लगे तो गली बंद होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान दो युवक पैदल ही भाग गए जबकि एक युवक को उन्होंने काबू कर लिया। उसके पास से बिना नंबरी बाइक, दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया युवक सीड फार्म का बताया जा रहा है, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।