फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The sewerage problem of Surya Enclave was not solved even after spending 80 lakhs

80 लाख खर्च होने पर भी हल नहीं हुई सूर्या एनक्लेव की सीवरेज समस्या

Wed, 06 Apr 2022 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
The sewerage problem of Surya Enclave was not solved even after spending 80 lakhs
जालंधर। शहर के पॉश इलाके सूर्या एनक्लेव में सीवरेज के पानी की समस्या पिछले कईं सालों से चलती आ रही है। इसका समाधान करने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी ने काफी यत्न किए और नगर निगम ने काफी पैसा खर्च किया पर इलाके के लोगों की माने तो इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पंजाब में सरकार बदलने के साथ ही लोगों की उम्मीदें भी बदली और इस समस्या के हल के लिए सूर्या एनक्लेव के लोगों ने जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा तक अपनी आवाज पहुंचाई। जैसे ही लोगों की पुकार विधायक के कानों में पड़ी, वह बुधवार सुबह इलाके के लोगों को मिलने के लिए सूर्या इनक्लेव पहुंच गए। विधायक रमन अरोड़ा के साथ नगर निगम की टीम थी। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन में सीवरेज ओवरफ्लो की चली आ रही समस्या का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक को इलाके में आया देखकर सूर्या एनक्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इलाके के लोगों ने कहा कि यह कालोनी जब से फली-फूली है, तभी से लोगों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विधायक राजिदर बेरी को कई बार समस्या बताई पर इसका स्थाई हल कोई नहीं निकाल सका। लोगों की बातें सुनकर विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों को भरोसा दिया कि वह एक-दो दिन में अपने तौर पर निगम कर्मियों व इलाके के कुछ लोगों के साथ मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा मामला समझने व फाइनल फैसले के बाद इलाके में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने पूर्व विधायक राजदिंर बेरी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि पूर्व विधायक राजिंदर बेरी इलाके में 80 लाख के करीब रुपये खर्च कर काम करवा चुके हैं, लेकिन इलाके के लोग और हालात बता रहे हैं कि यहां पर कितना काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोग कई बहुत परेशान हैं और उनकी इस परेशानी का जल्द हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed