{"_id":"610156f68ebc3e8425575413","slug":"the-rod-and-a-bike-used-in-the-murder-were-seized-kapurthala-news-pkl4215946155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार, रॉड और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार, रॉड और बाइक बरामद
विज्ञापन
फगवाड़ा। 24 घंटे से भी कम समय में हत्या के एक मामले को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने अपराध के कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा अपराध में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी ने उधार पैसे न देने पर गुस्से में आकर गांव बोहानी के जनरल स्टोर के मालिक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसकी बाद जालंधर में उसकी मौत हो गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना रावलपिंडी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ बब्बा निवासी गांव बोहानी कपूरथला के रूप में हुई है। कपूरथला के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मंगलवार शाम रावलपिंडी पुलिस को किशन सिंह के बेटे गुरदीप सिंह की हत्या की सूचना मिली थी, जो अड्डा बोहानी में प्रिंस जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। एसपी फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहिया और डीएसपी परमजीत सिंह फगवाड़ा की निगरानी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी खख ने बताया कि मृतक के पुत्र दर्शन सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था, जिसने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम जब वह अपने पिता को चाय देने गया तो उसने संदीप कुमार बब्बा को दुकान से बाहर आते देखा, वह घबराया हुआ लग रहा था और उसको देख वहां से भाग गया। उन्होंने कहा जब वह दुकान में दाखिल हुआ, तो उसने देखा कि उसके पिता के माथे पर चोट लगी थी और वे खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़े थे। उसने तुरंत अपने पड़ोसी को बुलाया और अपने पिता को जौहल अस्पताल जालंधर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खख ने बताया कि एसएचओ रावलपिंडी इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की और पुलिस टीम ने पांछटा मोड़ गांव साहनी के पास आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की रॉड और एक बाइक बरामद कर ली। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने गुरदीप की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसे पैसे उधार नहीं दे रहा था। एसएसपी खख ने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर जांच के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।