फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The reason for Akali Dal's defeat was to stay away from Panthak interests.

पंथक हितों से विमुख रहना बना अकाली दल की हार का कारण

Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
The reason for Akali Dal's defeat was to stay away from Panthak interests.
जालंधर। पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल की हार इस वजह से हुई क्योंकि अकाली दल पंथक हितों से विमुख हो गया था। सिख कौम की तरक्की और पंथ मर्यादा को बनाए रखने का दावा करने वाला शिरोमणि अकाली दल जमीनी वास्तविकता से दूर हो गया था। यही वजह थी कि जनता ने चुनाव में उसे नकार दिया है। यह कहना है सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, गुरविंदर सिंह सिद्धू ने किया।
विज्ञापन

इन नेताओं ने कहा कि गुरु साहिबान की जीवनी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने, पंथक मर्यादा की रक्षा करने और कौम की रक्षा करने का दावा करने वाला शिरोमणि अकाली दल मूल विचारों से दूर होता गया। यही वजह रही कि इस बार समाज ने पार्टी को स्वीकार नहीं किया। इस दौरान कमेटी के इन नेताओं ने पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी से कौम की रक्षा और पंथक प्रचार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ हरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह सातनामियां, हरपाल सिंह पाली चड्ढा, लखबीर सिंह लक्की, गुरदीप सिंह लक्की, मनमिंदर सिंह भाटिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed