फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The mystery of robbing NRIs in film style solved

एनआरआई से फिल्मी स्टाइल में क्रेटा लूटने की गुत्थी सुलझी

Mon, 18 Apr 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The mystery of robbing NRIs in film style solved
जालंधर। देहात पुलिस ने दकोहा में स्टेट बास्केटबाल खिलाड़ी भुवनेश्वर को गोली मारने व थाना गोराया में फिल्मी स्टाइल में एनआरआई से लूटी क्रेटा कार मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर 3 रिवाल्वर बरामद किए गए हैं। आरोपियों में साहिल उर्फ गुज्जर पुत्र श्याम सुंदर वासी दकोहा, अवतार पुत्र देव सिंह वासी कोटकपुरा हाल वासी रामामंडी और जतिन पुत्र रोमी वासी दकोहा और किंगपिन अजमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लिफ्ट मांगने वाली सीमा व वरिंदर जीत सिंह अभी फरार हैं।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती स्वप्न शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल को थाना गोराया के गांव दोसांझ कलां में एनआरआई जरनैल सिंह पुत्र जगत सिंह को काम से लाडोवाल जा रहे थे। इस दौरान उनसे गोराया मेन हाईवे पर लिफ्ट के बहाने क्रेटा कार लूट ली थी जिसे पुलिस लंबे समय से ट्रेस कर रही थी। इस लूट को अजमेर सिंह, सीमा व वरिंदरजीत सिंह ने अंजाम दिया था। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को दकोहा में 12 साल के भाई जश्न को स्कूल से लाने के लिए भुवनेश्नर व अमन ढिलवां गए थे, जब वह स्कूल से लौट रहे थे तो पूरनपुर अड्डे पर भुवनेश्नर को साहिल गुज्जर ने गोली मारी थी जो उसकी जांघ में लगी थी। घटना के दौरान साहिल गुज्जर के साथ अवतार व जतिन भी मोटरसाइकिल पर थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। भुवनेश्वर स्टेट लेबल का बास्केटबाल खिलाड़ी है और साहिल से उसकी दोस्ती थी लेकिन एक महीने पहले पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पहले भुवनेश्वर ने साहिल के दोस्तों के साथ मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए साहिल ने भुवनेश्वर को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी लेकिन गोली जांघ में लगने से वह बच गया। दोनों मामलों की कड़ी साहिल गुज्जर की मां से जुड़ी है। पति की मौत के बाद वह अजमेर सिंह के संपर्क में आई और हाईवे पर लिफ्ट के बहाने कार रोकती थी, जिसे अजमेर सिंह साथी वरिंदरजीत सिंह के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर लूट लेता था। इस लुटेरे गिरोह ने पिछले दो सालों में होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर व नवांशहर में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। इसमें साहिल, अवतार व जतिन पर 7-8 लूटपाट और गोली मारने के केस दर्ज हैं। किंगपिन अजमेर सिंह पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में 35 केस दर्ज हैं जिसमें कुछ में सजा काट चुका है और कुछ में जमानत पर चल रहा है। साहिल को अजमेर सिंह ने उसकी मां सीमा ने मिलवाया, उसके बाद वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार अजमेर सिंह ने उपलब्ध करवाए। पिछले 8-9 साल से साहिल, अवतार व जतिन घर ही नहीं जा रहे थे। पुलिस ने सोमवार तड़के लूट की क्रेटा कार से अजमेर सिंह, साहिल गुज्जर, अवतार व जतिन को गिरफ्तार कर क्रेटा कार, एक देसी कट्टा, दो रिवाल्वर, 4 कारतूस व गोलीकांड में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने अजमेर सिंह सहित गिरफ्तार सभी लुटेरों का 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह का किंगपिन अजमेर सिंह, बड़े शहरों में हाइवे पर लिफ्ट के बहाने गन प्वाइंट पर लूटता था। हाईवे का लुटेरा नाम से मशहूर अमजेर सिंह सुपारी लेकर हत्या करने के साथ आर्म्ड लूट को अंजाम देता था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, गन प्वाइंट पर लूट सहित अन्य मामलों में 35 मामले दर्ज हैं जो पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंधित हैं। अजमेर सिंह अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह का किंगपिन है और बड़े शहरों में लिफ्ट के बहाने महंगी कारों को सीमा के जरिये रुकवाता था फिर बाद में गन प्वाइंट पर लूट लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed