{"_id":"124aca1651dc44fd25d5bc4695b22de9","slug":"the-guilty-were-charged-with-treason-on-the-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दोषी हुए तो कांग्रेसियों पर भी देशद्रोह का मामला दर्ज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दोषी हुए तो कांग्रेसियों पर भी देशद्रोह का मामला दर्ज’
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने में अगर कांग्रेसी लिप्त पाए गए तो उनपर भी देशद्रोह के मामले दर्ज होंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह बात उन्होंने सरबत खालसा कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश में सिख संगठनों के कुछ प्रतिनिधियों पर दर्ज हुए मामलों पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के बाद कही।
प्रेसवार्ता से पहले वर्करों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरबत खालसा कार्यक्रम पूरी तरह कांग्रेसियों की ओर से आयोजित करवाया गया था।
कांग्रेस ने करीब 30 वर्ष पहले भी प्रदेश में माहौल खराब किया था। अब दोबारा प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरबत खालसा के दौरान जिन सिख प्रतिनिधियों को जत्थेदार नियुक्त करने का फैसला हुआ उन सभी पर लूट से लेकर हत्या तक के मामले दर्ज हैं। ऐसे लोग कौम के प्रतिनिधि कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कैप्टन अमरिंदर सिंह से बेहतर मुख्यमंत्री कहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां बादल न गए हों। वहीं कैप्टन घर से बाहर नहीं निकलते थे।
इस दौरान उन्होंने हर हलके को 25-25 करोड़ रुपये जारी करने की भी बात कही। मौके पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीसी चौधरी नंद लाल, मार्कफेड के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, जिला प्रधान राम सिंह दुधाला उपस्थित थे।