फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The daughter-in-law kept crying to get the child, the door of the in-laws house did not open

जालंधर : बच्चा पाने के लिए बिलखती रही बहू, नहीं खुला ससुराल का दरवाजा

Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law kept crying to get the child, the door of the in-laws house did not open
जालंधर। इंद्रा पार्क की रहने वाली एक महिला अपने ससुराल के घर के बाहर खड़ी होकर दरवाजा पीट रही थी कि दरवाजा खोलो, उसका बच्चा उसे दे दो, किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। अपने ससुराल पक्ष से परेशान होकर उक्त महिला पुलिस को साथ लेकर दरवाजा खुलवाने पहुंची पर फिर भी ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

महिला रो-रोकर घर वालों को आवाज लगा रही थी कि दरवाजा खोलो, उसे उसका बच्चा लेने दो पर दरवाजा नहीं खुला। घर के अंदर से एक महिला की आवाज आई कि बच्चा गेट के ऊपर से पकड़ लो, मैं दरवाजा नहीं खोलूंगी, बहू ने गेट के ऊपर से बच्चा पकड़ने से इंकार करते हुए दरवाजा खोलने की मांग की। दरवाजा न खुलते देख अंत में पुलिस उक्त महिला को लेकर थाने चली गई, जहां इस मामले को सुलझाने की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन

महिला किरण बत्रा ने कहा कि ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। उनसे मारपीट करते हैं और नौकरानी जैसा व्यवहार करते हैं। किसी को उसके साथ लगाव नहीं है। वह कहते हैं कि तुम घर छोड़कर चले जाओ। मेरी शादी को 5 साल से ज्यादा हो गए हैं। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि ससुराल वालों ने उससे लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में महिला किरण के पति तनुज बत्रा ने कहा कि मारपीट के आरोप गलत है। उनकी पत्नी खुद ही घर से गई थी व जब मर्जी वापस आ सकती है। उन्होंने उसे घर से नही निकाला है। उन पर और उनके परिवार पर जो आरोप लगाए गए, वह झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed