{"_id":"610044288ebc3e588071375b","slug":"the-crusher-on-which-sukhbir-had-reached-the-forest-department-closed-it-hoshiarpur-news-pkl421555011","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस क्रशर पर पहुंचे थे सुखबीर, वन विभाग ने उसे बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस क्रशर पर पहुंचे थे सुखबीर, वन विभाग ने उसे बंद कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवाड़ा। गांव अमरोह के पास स्वां दरिया में चल रहे एक स्टोन क्रशर को वन विभाग के नियमों को पूरा न करने के कारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। स्टोन क्रशर कांग्रेस के मौजूदा विधायक दर्शन सिंह बराड़ के बेटे गुरजंट सिंह बराड़ का बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसी क्रशर पर पहुंचकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
वन विभाग तलवाड़ा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वां दरिया के क्षेत्र में लगे कुछ स्टोन क्रशरों के संचालकों की ओर से अनियमितता बरतने और नियमों का पालन करने की शिकायत है। सूत्रों का यह भी कहना है कि ब्लॉक तलवाड़ा के गांव अमरोह के करीबी स्वां दरिया क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर की बनती फीस भी वन विभाग को अदा न करने की शिकायत भी पंजाब के मोगा के एक व्यक्ति ने वन विभाग को दी थी। यह शिकायत वन विभाग के होशियारपुर स्थित कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट संजीव तिवारी को फारवर्ड की गई थी। उन्होंने शिकायत को तुरंत ही डीएफओ वन मंडल दसूहा अटल महाजन को भेजकर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए, जिस पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है। मामले से संबंधित जानकारी लेने के लिए वन मंडल दसूहा के डीएफओ अटल महाजन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।