फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The body of a person who went missing a week ago was found under suspicious circumstances

Jalandhar News: एक सप्ताह पहले लापता हुए व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

Tue, 17 Sep 2024 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 17 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a person who went missing a week ago was found under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शहर से एक सप्ताह पहले लापता हुए व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद दुकानों के पास मिला है। जैसे ही आसपास के लोगों को व्यक्ति के शव के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेजा। लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले परिवार सदस्यों को भी पुलिस ने मौके पर बुलाकर पहचान करवाई। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र वर्मा 7 दिन पहले गांधी चौक में एक दुकान खाना देने के लिए गए और वापस नहीं आए। जब परिवार को पता चला कि नरेंद्र घर नहीं आया तो उन्होंने दुकान मालिक व पुलिस को तुरंत सूचना देते हुए अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि नरेंद्र की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed