फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Terrorist Pannu's supporters raid Akashdeep's house

Jalandhar News: आतंकी पन्नू के समर्थक आकाशदीप के घर में दबिश

Fri, 03 Mar 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Pannu's supporters raid Akashdeep's house
- सिख फाॅर जस्टिस से जुड़े लोगों की तैयार की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। पुलिस ने सिख फाॅर जस्टिस के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थकों की सूची तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिए शुक्रवार गांव साधु वाला और मलसियां में औचक दबिश दी है। सन 2018 में पन्नू के समर्थकों ने जीरा परिसर में झंडा फहराया था।

जीरा के डीएसपी पलविंदर सिंह संधू ने कहा कि सिख फाॅर जस्टिस के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थकों की धरपकड़ के लिए विभिन्न गांवों में दबिश दी जा रही है। पन्नू के समर्थक आकाशदीप सिंह के गांव साधु वाला में उसके घर में दबिश दी गई। इसने जीरा में पन्नू के कहने पर झंडा फहराया था। इसके अलावा पन्नू के समर्थकों की धरपकड़ के लिए गांव मलसियां में भी दबिश दी गई। पन्नू संग जुड़े युवाओं की सूची तैयार की गई है, उन्हीं के घरों में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा गैंगस्टरों के घरों में भी दबिश दी जा रही है। डीएसपी ने कहा कि पंजाब के डीजीपी के आदेश के मुताबिक ये मुहिम शुरू की गई है। पन्नू के समर्थकों ने जिले में कई जगहों पर देशद्रोही नारे भी लिखे थे, ऐसे लोगों की धरपकड़ पूरे जिले व पंजाब में की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed