फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Team reached Ferozepur to investigate the lapse in PM's security

पीएम की सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने फिरोजपुर पहुंची सुप्रीम कोर्ट टीम, मिसरी वाला पुल और प्यारेआना धरनास्थल की जांच की

Mon, 07 Feb 2022 01:54 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Team reached Ferozepur to investigate the lapse in PM's security
पीएम सुरक्षा में हुई चूक संबंधी जांच करती टीम। - फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। फिरोजपुर में पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने सुप्रीम कोर्ट की टीम रविवार यहां पहुंची। इस टीम की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट की सेवामुक्त जस्टिस इंदु मल्होत्रा कर रही थीं। टीम उस पुल (मिसरी वाला) पर जांच करने पहुंची, यहां से पीएम वापस दिल्ली लौट गए थे, यहां आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की और फिर रैली स्थल का दौरा किया, जहां सेटेलाइट पीजीआई सेंटर का पीएम ने नींव पत्थर रखना था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीम में चंडीगढ़ के डीजीपी, एनआईए के आईजी, पंजाब के एडीजीपी सिक्योरिटी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। टीम उस पुल पहुंची, जहां से पीएम तकरीबन बीस मिनट रुके रहे और फिर वापस लौट गए थे।यहां आसपास के क्षेत्र की जांच करने के बाद गांव में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। उसके बाद टीम प्यारेआना पहुंची जहां किसान रोष प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके कारण फिरोजपुर राजमार्ग पर यातायात ठप था, इसीलिए पीएम का काफिला पुल पर खड़ा रहा था। यहां ग्रामीणों से बातचीत की। उसके बाद टीम वहां पहुंची जहां सेटेलाइट पीजीआई सेंटर का नींव पत्थर रखना था। इस पूरे एरिया का दौरा किया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम के सदस्यों ने लोकल पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। बता दें कि पंजाब और केंद्र सरकार ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने वास्ते अलग-अलग टीम गठित कर दी थी। पंजाब ने रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल और गृह सचिव अनुराग वर्मा की कमेटी बनाई थी। केंद्र ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और एसपीजी अधिकारियों संग सुरक्षा सचिव की अगुआई वाली जांच कमेटी बनाई थी। केंद्र की कमेटी जांच वास्ते फिरोजपुर आई थी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करके गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों कमेटियों को खारिज कर सेवामुक्त जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में कमेटी गठित की है, जो रविवार फिरोजपुर पहुंच कर नए सिर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed