फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tanda youth dies in Moradabad hospital

टांडा के युवक की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tanda youth dies in Moradabad hospital
टांडा में कोरोना पॉजिटिव युवक का जनाजा ले जाते लोग। - फोटो : RAMPUR
टांडा (रामपुर)। चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए नगर निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के कुछ घंटों के बाद ही मौत हो गई। प्रशासन की ओर से युवक का दफन उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पूरी निगरानी में कराया गया। परिवार के दो सदस्यों को रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टंडोला निवासी एक युवक (22) अपने रिश्ते के भाई के साथ सुल्तानपुर (मुरादाबाद) गया था। तीस जून को वापस आते हुए ठाकुरद्वारा और भोजपुर के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से युवकों को मुरादाबाद के हड्डी के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। उसके साथ का युवक ठीक होकर घर वापस आ गया। निजी चिकित्सक के यहां युवक कि स्थिति गंभीर होने लगी तो डॉक्टर ने युवक को विवेकानंद हॉस्पिटल भेज दिया जहां पर युवक का ऑपरेशन हुआ। इसी बीच युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो डॉक्टरों ने युवक की कोरोना संक्रमण की जांच कराई। शनिवार को युवक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिस पर युवक को टीएमयू स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर फैलते है नगर में हड़कंप मच गया। रविवार को दोपहर करीब दो बजे युवक के पिता, भाई तथा दो भाइयों की ओर से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया और युवक के एक भाई तथा चाचा को रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed