फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tanda opens market by number on Thursday

टांडा में गुरूवार को नंबर के अनुसार खुला बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tanda opens market by number on Thursday
टांडा। गुरुवार को ढाई माह के बाद आखिरकार टांडा में बाजार खुल गए। सम-विषम के अनुसार मुख्य मार्ग के पश्चिम दिशा में सम क्रमांक की दुकानें खुलीं। सीमित संख्या में दुकानों पर पहुंचे ग्राहकों ने अपनी जरूरत कर सामान लिया और घर चले गए। वही पहले दिन दुकाने खुलने पर दुकानदार अपनी दुकानों की सफाई करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

बीते ढाई माह से हॉटस्पॉट एरिया होने के कारण नगर में सभी दुकानें बंद रहीं। वही सभी जरूरी चीजों की प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी कराई का रही थी। तीस मई को केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-1 का एलान किए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहाँ ने तहसील प्रशासन से मांग की थी की पूरे नगर को हॉटस्पॉट से हटा कर संक्रमित मरीजों से सम्बंधित मोहल्लों को सील कर बाकी के नगर को खोलने की इजाजत दिए जाने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन द्वारा बैठक कर नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पश्चिम दिशा की दुकानों को दुकानों पर डाले गए नंबर के अनुसार सुबह दस से शाम छह तक खोलने के आदेश दिए थे लेकिन बुधवार को लोगों के तहसील प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था को लेकर भ्रम की स्थिति रही। बुधवार शाम एसडीएम गौरव कुमार ने नगर में घूम कर लोगों को व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। गुरुवार को सम क्रमांक की दुकानें दुकानदारों ने ढाई माह बाद खोलीं और दिनभर साफ़ सफाई में लगे रहे। साथ ही बहुत दिनों बाद दुकानें खुलने पर लोगों ने दूरी बनाई रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed