फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   surjit kumar jyani, health minister, seventy four service centre, muktsar, jalandhar, punjab

मुक्तसर में 11 करोड़ की लागत से बने 74 केंद्र

Fri, 12 Aug 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 12 Aug 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
surjit kumar jyani, health minister, seventy four service centre, muktsar, jalandhar, punjab
सुरजीत कुमार ज्याणी - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य व परिवार भलाई मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में बने शहरी सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया। शहर के लोगों को घरों के पास ही एक छत के नीचे प्र्रशासनिक सहूलियतें देने के उद्देश्य से यह केंद्र शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


ज्याणी ने कहा कि प्रदेश में 1758 सेवा केंद्र देहाती क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि 389 सेवा केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के जरिये विभिन्न विभागों की 62 सरकारी सेवाएं लोगों को एक छत के नीचे ही मिलेंगी।  
विज्ञापन

विधायक हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह सेवा केंद्र पंजाब सरकार का प्रमुख प्रोजेक्ट है।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से  राज्य में प्रशासनीय सुधारों के क्षेत्र में उठाए गए प्रयासों के तहत यह अहम कदम है। यह केंद्र शुरू होने से प्रशासनीय सुधारों में क्रांतिकारी तब्दीली आएगी। डिप्टी कमिश्नर सुमित जारंगल ने कहा कि मुक्तसर जिले में कुल 74 सेवा केंद्र बने हैं। इसके अलावा चार पुराने केंद्र अपग्रेड किए जा रहे हैं। इनके निर्माण पर जिले में कुल 11.43 करोड़ खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला ने भी अपने संबोधन में सरकार की जन हित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम राम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राम लाल, जत्थेदार हीरा सिंह चड़ेवान, अंगरेज सिंह और वीरपाल कौर तरमाला समेत कई मौजूद थे।

ज्याणी ने कहा कि एम्स की ओर से 10 जिलों में किए सर्वे में 1.8 फीसदी लोग ही नशे के आदी पाए गए हैं। अब पुलिस भर्ती के दौरान हो रहे टेस्ट ने भी पंजाबियों के माथे पर लगे नशेड़ियों के दाग को धो दिया है। दूसरे राज्यों को भी पंजाब का आभार जताना चाहिए, क्योंकि पंजाब ने उस नशे को भी काबू किया है जो दूसरे राज्यों में जाना था।


इस नशे ने वहां की नौजवान पीढ़ी को अपनी चपेट में लेना था। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किए सभी वादे पूरे किए हैं। गठबंधन ने अपने कार्यकाल में जन हित में कई योजनाएं चलाई हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान जन हित में कुछ भी नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed