फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, farmar's problem, wheat payment pending, firozpur

किसान पेमेंट के लिए भटक रहे मंडियों में

Sat, 21 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर Updated Sat, 21 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, farmar's problem, wheat payment pending, firozpur
सुनील जाखड़ - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि गोदामों की फिजीकल वेरिफिकेशन से भागने का मतलब मुख्यमंत्री ने खुद मान लिया है कि पंजाब में अनाज घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तथ्य झूठ नहीं बोलते, मुख्यमंत्री को विचलित होने के बजाय बताना चाहिए कि अगर पंजाब सरकार ने अनाज घोटाला नहीं किया तो किसानों को गेहूं की पेमेंट मिलने में देरी क्यों हो रही है, बार-बार बैंक सीसी लिमिट पर रोक क्यों लगा रहे हैं। अगर पंजाब सरकार के भंडारण के आंकड़े सही हैं तो उसकी फिजीकल वेरिफिकेशन करवाने में सरकार को क्या एतराज है।
विज्ञापन


अनाज घोटाले के आरोप कांग्रेस ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार के वित्त विभाग, रिजर्व बैंक व कैग ने लगाए हैं। पंजाब सरकार अगर पिछले सालों में गेहूं खरीद व उसके केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा उठान के आंकड़े अखबारों में सार्वजनिक कर सकती है तो उसे धान खरीद के आंकड़े जारी करने में क्या दिक्कत है। किसानों को गेहूं की अदायगी लेट होने के चलते उनको इसका बनता ब्याज किसानों को देना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस को अदालत में जाने की सलाह देना साबित करता है कि पंजाब पुलिस कानून के अनुसार काम न कर केवल सत्ताधारी दल की कठपुतली बनकर काम कर रही है इसीलिए उन द्वारा 20 अप्रैल को मोहाली स्थित विजिलेंस विभाग को सौंपी शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। पंजाब पुलिस सत्ताधारी दल के दबाव में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed