फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, rain affected areas, SDM, Ferozepur, jalandhar, punjab

नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग : जाखड़

Sun, 28 Aug 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, rain affected areas, SDM, Ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
बारिश से प्रभावित मोहल्लों, बाजारों व शहर की सड़कों से शीघ्र पानी निकालने का प्रबंध किया जाए। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता व विधायक सुनील जाखड़ ने जिला उपायुक्त ईशा कालिया से बात कर न केवल शहर के निचले मोहल्लों व बाजारों में पंप लगाकर पानी निकालने का प्रबंध करने को कहा बल्कि उन्होंने इस बरसात से नुकसान हुए मकानों का सर्वे करवाने के साथ ही पानी की निकासी न होने से दुकानों के हुए नुकसान का सर्वे करवाने को भी कहा।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त कालिया ने जाखड़ को बताया कि वह एसडीएम की ड्यूटी लगा रही हैं। वह शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य शुरू करवाएंगे। जाखड़ ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद अबोहर नगर परिषद पर काबिज भाजपा नेताओं ने समय पर सीवरेज की सफाई नहीं करवाई।
विज्ञापन


इससे बारिश का पानी गलियों में भर गया। बाजारों में इकट्ठा हुआ पानी दुकानों में घुस गया जिससे दुकानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए कहा कि वह निचले मोहल्लों में जाकर लोगों की मदद करें। दो वर्ष पूर्व भी शहर में भारी बरसात हुई थी तब उनके बुलावे पर मुख्यमंत्री राजीव नगर आए थे तब मुख्यमंत्री ने गरीब मोहल्लों में विकास कार्य करवाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यहां सीवर लाइन डालने के लिए टेंडर भी लग गए थे लेकिन भाजपा नेताओं ने टेंडर को रद्द करवा दिया। अकाली-भाजपा नेताओं की गरीब विरोधी नीतियों के कारण ही उनकी ओर से पिछले वर्ष बारिश से हुए मकानों के नुकसान का 1.52 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी करवाने के बावजूद वह पिछले चार महीनों से सरकारी खाते में जमा पड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह बिना देरी मुआवजे की राशि जरूरतमंदों तक पहुंचाए।


उधर, फिरोजपुर में भी बारिश के कारण लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। कई घरों के फर्श पानी के कारण धंस गए। सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके घर में डेढ़ फुट पानी घुस गया। राकेश कुमार ने बताया कि उनके घर में पानी घुसने के कारण नीचे पड़ा सामान नष्ट हो गया। मुकेश ने बताया कि शहर की प्रत्येक गली तालाब का रूप धारण किए है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed