फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, farmers, punjab government, ferozepur, jalandhar, punjab

छोटे किसान खेती छोड़ने को मजबूर : जाखड़

Tue, 20 Sep 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, farmers, punjab government, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के हकों के लिए फिर से धरने-प्रदर्शन करने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन जत्थेदारों के हाथों कठपुतली बन कर काम कर रहा है। सफेद मक्खी से प्रभावित छोटे किसान मुआवजे से वंचित हैं। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व विधायक सुनील जाखड़ ने गांव तेलूपुरा (अबोहर) में मंगवार के पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पहले नरमा का मुआवजा बांटने में भी बड़े पैमाने पर भेदभाव किया गया अब मूंगी, ग्वार उत्पादक किसानों के साथ भी भेदभाव किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते छोटे व गरीब किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। मालवा में किसानों की खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि जब किसानों को मुआवजा राशि जारी करने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाया तो दबाव में आकर सरकार ने फाजिल्का जिले का 44.50 करोड़ रुपए जारी तो कर दिए 12 दिन बीत जाने के बाद भी ज्यादातर किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली। इतना ही नहीं ज्यादातर गांवों में ऐसे किसानों का सर्वे लिस्ट में नाम ही नहीं लिखा गया जो सफेद मक्खी के प्रकोप से प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पहले सरकार से मुआवजा राशि जारी करवाने के लिए धरने-प्रदर्शन करने पड़े थे, अब उन्हें लगता है कि गरीब किसानों को हक दिलवाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि समय रहते वह प्रभावित किसानों की सुध लेकर उन्हें मुआवजा राशि जारी करे।


जाखड़ ने ग्रामीणों को कहा कि अकाली-भाजपा नेता गरीबों के राशन कार्ड बनाने में भी भेदभाव कर रहे हैं। गरीबों को पिछले तीन साल से सस्ती दाल नहीं मिली।इलाके में सेम समस्या लगातार बढ़ रही है। सेम के कारण किसानों के बाग सूख रहे है। इन सभी समस्याओं के हल के लिए पंजाब सरकार की आंखें खोलने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed