फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, captain, akali leaders, akali dal badal, ferozepur, jalandhar

कई अकाली नेता कैप्टन अमरिंदर के संपर्क में : जाखड़ 

Mon, 24 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, captain, akali leaders,  akali dal badal, ferozepur, jalandhar
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
अकाली दल में शराब, नशा, रेत, बजरी और भूमाफिया के हावी होने के कारण कई अकाली नेता अब अकाली दल बादल से किनारा कर रहे हैं। अकाली दल को अपनी कड़ी मेहनत से खड़ा करने वाले नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


दो दशकों तक अकाली दल के शहरी (अबोहर) प्रधान रहे सुखमंदर सिंह नंबरदार का परिवार कांग्रेस में शामिल हो गया। ये बातें प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान सुनील जाखड़ ने कहीं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि शहरी अकाली दल के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान गुरजिंद्र सिंह लाली अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। जाखड़ ने कहा कि स्वच्छ छवि वाले लोग अकाली दल से किनारा कर रहे हैं। अकाली दल में केवल आपराधिक छवि व माफियों को संरक्षण देने वाले लोग ही बचे हैं। पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगते ही अकाली-दल के कई मौजूदा व पूर्व विधायक भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के संपर्क में है। इस अवसर पर जिला परिषद् के सदस्य यादविंद्र सिंह सोनू संधू, बलकरण सिंह बराड़, यूथ कांग्रेस के प्रधान पुनीत अरोड़ा सोनू, पूर्व प्रधान विजय छाबड़ा, मेहर तनेजा, रिच्ची, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सीता, सुरिंद्र सिंह छिंदू उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed