फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, basmati rice, mega unit, ferozepur, jalandhar, punjab

बासमती चावल उद्योग पर ताजा छूट से मेगा यूनिट ही लाभान्वित : जाखड़ 

Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, basmati rice, mega unit, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा बासमती चावल उद्योग को प्रोत्साहित करने के नाम पर घोषित की गई ताजा छूट का लाभ केवल इन्वेस्ट पंजाब अभियान के अंतर्गत स्थापित चंद मेगा यूनिटों को ही होगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने संवाददाता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि जल संसाधन बचाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में सैकड़ों छोटे बासमती चावल उद्योग बहुमूल्य सहयोग देते रहे हैं। इनके फसल विविधीकरण प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार ने बासमती वैरायटी पर बीते कुछ वर्षों में मार्केट फीस से छूट दी थी, लेकिन इसे सितंबर 2015 में वापस लेकर छोटे उद्योगों को संकट में धकेल दिया गया। सरकार के नवीनतम फैसले से सैकड़ों छोटे बासमती यूनिट बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि अब मेगा यूनिटों को मार्केट फीस, ग्रामीण विकास शुल्क और पीआईडीएफ में जो छूट दी गई है वह सरकार की मूल नीति में शामिल नहीं थी। नई छूट घोषित करने से पूर्व सरकार बिजली कर, स्टांप शुल्क, ब्याज मुक्त कर्जे वैट कर मामले में सुविधाओं की घोषणा कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं बासमती वैरायटी की कुल लागत का 6 प्रतिशत के करीब हैं। अब मेगा यूनिटों को नई छूट घोषित करने से छोटे उद्योगों को कुल करों के भुगतान में 12 प्रतिशत ज्यादा का भुगतान करने की स्थिति में वह मेगा यूनिटों के साथ मुकाबला नहीं कर सकेंगे जिससे छोटे उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed