फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, akali-BJP, deputy chief minister, ferozepur, jalandhar, punjab

सत्ता हासिल करते ही अकाली-भाजपा युवाओं को भूली : जाखड़

Wed, 28 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, akali-BJP, deputy chief minister, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
अकाली-भाजपा सरकार का खात्मा युवा वर्ग ही करेगा। यह बात शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्वारा निकाली गई राज्यस्तरीय मोटरसाइकिल चेतना रैली को बल्लुआना में झंडी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान सुनील जाखड़ ने कही।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में युवाओं को 1000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर युवाओं के वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन सत्ता हासिल करते ही अकाली-भाजपा युवाओं को भूल गई। मौजूदा समय में राज्य में बेरोजगारी चर्म पर है। राज्य की 2.90 करोड़ की आबादी में से 45 लाख बेरोजगार युवक हैं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि राज्य की जनता अकाली-भाजपा सरकार से इतना तंग आ चुकी है कि वह चुनावों का इंतजार कर रही है। इस चुनावों में अकाली-भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हुए न केवल बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी बल्कि पांच साल में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के शासनकाल में एक भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता तो क्या मिलना था उसे नौकरी भी मुहैया नहीं करवाई गई। इस मौके पर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली, जिला कांग्रेस के प्रधान विमल ठठई व जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान संदीप जाखड़ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed