{"_id":"67124d9cf598dff44e09e38e","slug":"sufi-singer-bunty-qawwal-son-dies-in-accident-in-jalandhar-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफी गायक के बेटे की मौत: जालंधर में एक्सीडेंट में घायल हुआ था इवान, इलाज के दो दिन बाद तोड़ा दम, छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफी गायक के बेटे की मौत: जालंधर में एक्सीडेंट में घायल हुआ था इवान, इलाज के दो दिन बाद तोड़ा दम, छाया मातम
Fri, 18 Oct 2024 05:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:29 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में नाबालिग की मौत हुई है। मृतक नाबालिग सूफी गायक बंटी कव्वाल का बेटा था। उसका दो दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक इवान की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के जालंधर में सूफी गायक के बेटे की मौत के बाद मातम छा गया। दो दिन पहले एक्टिवा पर बाजार से सामान लेने के लिए जा रहे सूफी गायक बंटी कव्वाल का नाबालिग बेटा हादसे का शिकार हो गया था। उसकी एक्टिवा के सामने कुत्ता आ जाने के कारण हादसा हुआ था। दो दिन इलाज के बाद उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
जालंधर के बस्ती पीर दाद के रहने वाले 15 वर्षीय इवान 10वीं कक्षा का छात्र था। हादसे में घायल होने के बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इवान की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
परिवार वालों ने बताया कि इवान बुधवार को सामान लेने के लिए एक्टिवा पर बाजार गया था। रास्ते में अचानक उसकी एक्टिवा के आगे कुत्ता आ गया और एक्टिवा अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से टक्करा गई। इस हादसे में इवान को काफी गंभीर चोटें आई थी। परिवार ने इवान को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची को दी गई थी। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए व इवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।