{"_id":"6012f1908ebc3e32d3444915","slug":"students-kothi-gheri-former-mp-neither-paper-taken-promoted-jalandhar-news-pkl4021143138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पूर्व सांसद की कोठी घेरी, कहा- न तो पेपर लिया जा रहा है और न ही प्रोमोट किया जा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पूर्व सांसद की कोठी घेरी, कहा- न तो पेपर लिया जा रहा है और न ही प्रोमोट किया जा रहा है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के बैनर तले छात्रों ने पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के चेयरमैन व पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी की कोठी के बाहर धरना दिया। हालांकि मौजूदा समय पूर्व सांसद कोठी में नहीं थे, इस कारण वे विद्यार्थियों से मिल न सके। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कहा कि उनके प्रथम साल के पेपर नहीं लिए जा रहे हैं, इस कारण उन्हें अगली क्लास में प्रोमोट नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अब प्रथम साल की तैयारी करें या फिर सेकेंड ईयर की तैयारी करें। उन्होंने मांग की है की उनका पेपर ऑफ लाइन तरीके से जल्द तो जल्द करवाया जाएं, ताकि वे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो वे प्रदर्शन को और उग्र करेंगे।
बाक्स
15 फरवरी से शुरू हो सकती है परीक्षाएं : डॉ. समरा
लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा का कहना है कि ऐसा कोई आदेश नहीं आया है कि बिना परीक्षाएं लिए बच्चों को आगे प्रोमोट कर दिया जाए। वहीं, 15 फरवरी के आसपास विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो सकती है। इसकी डेटशीट एक- दो दिन में जारी हो जाएगी।