फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Student falls from third floor of school in Abohar condition critical

अबोहर में स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर

Mon, 08 Mar 2021 10:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Student falls from third floor of school in Abohar condition critical
अबोहर। गली नंबर-15 स्थित सिंह सभा कन्या पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई (चंडीगढ़) रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजपीर मोहल्ला निवासी स्व. विक्रम सिंह की बेटी पूजा, सिंह सभा कन्या पाठशाला सीनियर सेकंडरी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार सुबह वह पेपर देने गई थी। दोपहर को अचानक वह स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। उसके इलाज पर 5 से 7 लाख रुपये तक खर्च आएगा। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन से उपचार करवाने की मांग की है क्योंकि हादसा स्कूल में हुआ है। गौरतलब है कि पूजा के पिता विक्रम सिंह की 4 महीने पहले सांप के डसने से मौत हो गई थी। उसका भाई आकाश 12वीं में पढ़ रहा था। पिता की मौत के बाद उसे पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। पूजा की मां लोगों के घरों में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed