फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Student died in accident in Jalandhar

Jalandhar: एक्टिवा पर स्कूल जा रहे 14 साल के छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, बेहाल परिजन धरने पर बैठे

Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
सार

14 साल का एक छात्र एक्टिवा पर स्कूल जा रहा था, तभी एक टक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछा करके काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा साईं दास स्कूल का छात्र था।

विज्ञापन
Student died in accident in Jalandhar
बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में घास मंडी के पास कोट सदीक में अमन एन्क्लेव के सामने दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर मौत हो गई। छात्र सोमवार सुबह एक्टिवा पर घर से स्कूल के लिए निकला था। जानकारी के मुताबिक घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे को कुचलने के बाद भागे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 14 साल का रौनित निवासी बस्ती शेख एक्टिवा पर स्कूल जा रहा था, तभी एक टक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछा करके काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा साईं दास स्कूल का छात्र था। घटना के बाद लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। वहीं बच्चे के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हुआ। परिजनों ने कहा कि पुलिस की नाकामी की वजह से ट्रक के रूप में मौत सड़कों पर घूम रही है। पुलिस क्या उन्हें उनका बच्चा लौटा सकती है। हमें बच्चे की लाश नहीं बच्चा वापस चाहिए। गुस्साए परिजन धरने पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ भूषण शर्मा ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और परिजनों को शांत कर धरना हटवाने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed