फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, union strike, trade union, annoying people, central government, muktsar, jalandhar, punjab

जालंधर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से लोग परेशान

Fri, 02 Sep 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 02 Sep 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
strike, union strike, trade union, annoying people, central government, muktsar, jalandhar, punjab
हड़ताल - फोटो : demo
केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में भी ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल की। ट्रेड यूनियनों ने देश व्यापी हड़ताल की घोषणा पहले ही दो सितंबर को कर दी थी।
विज्ञापन


ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को बैंक यूनियनों ने भी समर्थन दिया। शुक्रवार को जालंधर में ट्रेड यूनियनों, बैंक, पोस्ट आफिस, एलआईसी आफिस और फोकल प्वाइंट में हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यूनियन कार्यकर्ताओं के अनुसार केेंद्र सरकार का कोई भी निर्णय कर्मचारियों के हित में नहीं है। देश में महंगाई चरम पर है। वेतन से उनका गुजारा बड़ी मुश्किल से हो रहा है। सरकार उनके वेतन में वृद्धि करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्हें पूरे भत्ते भी नहीं दिए जा रहे हैं। खाली पदों पर भर्तियां नहीं की जा रही हैं। कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियनों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों का कारोबार भी पूरी तरह से बंद होने से लोगों को पैसों के लेन-देन में दिक्कत हुई। इससे काफी हद तक उनका कारोबार भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा रोडवेज मुलाजिमों की ओर से भी हड़ताल की गई।


मुलाजिमों ने सुबह दस से दोपहर दो बजे तक हड़ताल की। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने में दिक्कत झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने प्राइवेट बसों को भी बस स्टैंड के अंदर आने से रोक दिया। हड़ताल के दौरान बस स्टैंड के सभी गेट बंद  करवा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed