फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, sanitation employees, first november, continuous strike, jalandhar, punjab

सफाई कर्मी एक नवंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
strike, sanitation employees, first november, continuous strike, jalandhar, punjab
हड़ताल - फोटो : demo
नगर निगम के सफाई कर्मचारियोें की यूनियनें दीपावली के बाद एक नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगी। यह घोषणा नगर निगम जालंधर की पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बीच हुई बैठक में की गई।
विज्ञापन


फेडरेशन की मीटिंग वीरवार को निगम कार्यालय के टाउन हाल में हुई। फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने हर बार सफाई सेवक यूनियनों को झूठा आश्वासन ही दिया है। अभी तक यूनियनों की मांगों को सरकार ने लागू नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, पेंशन स्कीम 31-10-11 लागू करने, सफाई सेवकों की भर्ती समेत कोई भी मांग नहीं मानी। इसलिए अब हड़ताल के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत हड़ताल 1 नवंबर को घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विनोद मद्दी, रिंपी कलयान, सन्नी सहोता के अलावा यूनियन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed