फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bank Strike: Bank employees on strike for two days in Punjab

पंजाब में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, लेनदेन ठप्प, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 31 Jan 2020 09:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 31 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Bank Strike: Bank employees on strike for two days in Punjab
लुधियाना में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी हड़ताल करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में भी अपनी मांगों के लिए बैंक कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गया है। इस दौरान लेनदेन पूरी तरह से ठप रहा है। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग, समान काम-समान वेतन, रिटायरमेंट लाभ को आयकर से मुक्त करना आदि को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जालंधर, लुधियाना, मुक्तसर, अबोहर समेत पूरे पंजाब में हड़ताल के दौरान लेनदेन ठप रहा।

विज्ञापन


जालंधर में भी हड़ताल से लेनदेन ठप
यूनाइटेड बैंक फोरम यूनियन की आह्वान दो दिन की हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को लेनदेन पूरी तरह से ठप हो गया बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


समान काम के बदले समान वेतन, रिटायरमेंट लाभ को आयकर से मुक्त करना, मूल वेतन में विशेष भत्ते का मर्जर करना, पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करना, पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी की मांग, नई पेंशन स्कीम को रद्द करना आदि की मांग कर्मचारी जोर शोर से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों ने कहा है कि दो साल से कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। वहीं कई कॉरपोरेट से जुड़े लोगों को दिया गया लोन एनपीए होने के कगार में पहुंच चुका है। सरकार ने अभी तक लोन न चुकाने संबंधी कोई कानून बनाया है। हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा और 30 हजार के करीब चेक क्लियर नहीं होंगे।

यूनियन के नेता पवन बस्सी ने बताया कि हड़ताल में बैंक की ढाई सौ शाखाएं और 22 सौ कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो अप्रैल में बैंक कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे।

मुक्तसर: मांगों को लेकर गरजे हड़ताली बैंक मुलाजिम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। बैक मुलाजिमों ने बठिंडा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एडीबी शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मुक्तसर यूनिट के कनवीनर ओपी तनेजा की अध्यक्षता में बैंक मुलाजिमों ने रोष रैली भी की। 

इस दौरान केंद्र सरकार व वित्त मंत्री की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने एडीबी शाखा से कोटकपूरा चौक, मलोट रोड तक मार्च किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण ही यूनियन को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को बूड़ा गुज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से नई दाना मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा तक रोष मार्च किया जाएगा। 

अबोहर: बैंकों हड़ताल के पहले दिन ही उपभोक्ता परेशान
बैंक कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। पहले दिन ही हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एटीएम बूथों में पैसे निकालने वालों की भीड़ लगी रही। पंजाब एंड सिंध बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक संजय धीमान ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगें न मानी तो 11 से 13 मार्च तक भी तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी और 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। 

धीमान ने बताया कि सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन में नियमों अनुसार संशोधन किया जा रहा है लेकिन बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 के बाद वेतन में कोई संशोधन नहीं किया है। बैंक कर्मचारी संगठनों व सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। इसके बाद भी वेतन संशोधन सहित अन्य मांगें आज भी अधूरी पड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed