फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   State Congress vice kamboj join aam adami party

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कंबोज आप में शामिल

Tue, 17 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 17 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
State Congress vice kamboj join aam adami party
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वाइस प्रधान व शाहकोट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके कर्नल सीडी कंबोज ने पार्टी को अलविदा कर दिया है। उन्होंने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


वे मंगलवार को प्रेस क्लब में पार्टी के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर व राष्ट्रीय नेता दुरगेश पाठक के सामने आप की नीतियों में अपना विश्वास जाहिर कर पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


कर्नल सीडी कंबोज बसपा के प्रदेश प्रधान के पद पर थे। इसके बाद उनको कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में ज्वाइन करवा लिया था।

बाद में उनको पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का चेयरमैन बनाया गया। कर्नल सीडी कंबोज सेना अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 2007 और 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी। पत्रकार वार्ता में आप के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं, चाहे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी हों। उन्होंने कहा कि बादल परिवार के गलत फैसलों से ही आज पंजाब बुरे हालात से दौर से गुजर रहा है।


छोटेपुर ने कहा कि आप सरबत खालसा का तो समर्थन करती है, लेकिन वहां पर खालिस्तान का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का लोगों में गुस्सा है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed