फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SSP launches 'You Share-WeCare' campaign

एसएसपी ने की 'यू शेयर-वी केयर' अभियान की शुरुआत

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SSP launches 'You Share-WeCare' campaign
जिले को नशा और अपराध मुक्त बनाने के मंतव्य से एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने जनता के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर सांझा करके सहयोग मांगा है। ‘यू शेयर-वी केयर’ अभियान शुरू कर एसएसपी ने खुद का मोबाइल नंबर 91155-25501 नए हेल्पलाइन नंबर के तौर पर जारी किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि लोग नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा कर सकते हैं। नशीले पदार्थों की जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान को किसी से भी सांझा नहीं किया जाएगा। जिस भी व्यक्ति को ड्रग सप्लाई नेटवर्क या शराब तस्करी के संबंध में कोई जानकारी हो, वह त्वरित कार्रवाई के लिए इस हेल्प लाइन पर साझा कर सकता है। एसएसपी ने कहा कि लोगों की सेवा में हेल्प लाइन नंबर 91155-25501 चौबीस घंटे चालू रहेगा। समर्थन और सहयोग का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इस हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की सप्लाई लाइन को जड़ से खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed