फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Speeding Innova car driver hit Bullet and Activa at Mata Rani Chowk in Jalandhar

Jalandhar: इनोवा चालक ने बुलेट-एक्टिवा को मारी टक्कर, दो लोग घायल, दावा-गायक काला निजामपुरिया चला रहा था

Tue, 23 May 2023 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 May 2023 01:56 PM IST
सार

चश्मदीदों के अनुसार इनोवा कार पंजाब गायक और लेखक काला निजामपुरिया की थी और वह खुद ही कार चला रहा थे। देखने में ऐसा लगा रहा था कि वह नशे में धुत है, क्योंकि कार की रफ्तार भी काफी तेज थी।

विज्ञापन
Speeding Innova car driver hit Bullet and Activa at Mata Rani Chowk in Jalandhar
Accident - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर के माता रानी चौक पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने बुलेट और एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसमें निजी अस्पताल के डॉक्टर और एक्टिवा चालक को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


चश्मदीदों की मानें तो इनोवा कार पंजाब गायक और लेखक काला निजामपुरिया की थी और वह खुद ही कार चला रहा थे। देखने में ऐसा लगा रहा था कि वह नशे में धुत है, क्योंकि कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद वह रुके नहीं और गाड़ी से उतरकर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे निजी अस्पताल के डॉक्टर अमरजीत ने बताया कि उनके मुंह पर खरोंचे आई हैं। जबकि स्कूटी सवार को भी टांगों में चोटें लगी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला बंपर टूट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मारी। वह गाड़ी पीछे से ही टक्करें मारती आ रही थी। गाड़ी का चालक इतना नशे में था कि उसने पहले अंडों की रेहड़ी को टक्कर मारी थी। शुक्र है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटनास्थल से पुलिस ने इनोवा कार को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता चल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed