{"_id":"034018a9c7ed2dc5f33912983a65b31f","slug":"special-train-punjab-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दी वाराणसी जाने वाली ट्रेन को झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दी वाराणसी जाने वाली ट्रेन को झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए शनिवार को एक हजार श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया।
ट्रेन को ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यात्रा के दौरान लोग श्री गुरुरविदास धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, कबीर धाम, हनुमान गढ़ी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यह दूसरी ट्रेन है जो इस यात्रा के लिए रवाना हुई है। इससे पहले 20 जनवरी को एक ट्रेन इन धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए रवाना हुई थी।
ट्रेन को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रवाना किया था। रेल को हरी झंडी देने के समय मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि अकाली भाजपा की तरफ से शुरू की गई यह तीर्थ यात्रा स्कीम का लोग काफी फायदा उठा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू, मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंदर, विधायक परगट सिंह, डीसी कमल किशोर मौजूद थे।