फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sons killed father in property dispute, case registered

संपत्ति विवाद में बेटों ने कर दी पिता की हत्या, मामला दर्ज

Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sons killed father in property dispute, case registered
घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। संपत्ति विवाद के कारण स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड निवासी तीन बेटों ने अपने पिता की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उसके तीनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं तीनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका करीब 65 वर्षीय भाई छिंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह फ्लोर मिल चलाता था जबकि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी लुधियाना में विवाहित है जबकि तीनों बेटे मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं। जसविंद्र सिंह ने बताया कि छिंदर सिंह का अपने बेटों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह छिंदर सिंह का शव संदिग्ध हालात में कमरे की सीढ़ियों के पास लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी और एसएचओ मनोज कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया तो मृतक के गले पर रस्सी के निशान दिखाई दे रहे थे। इस पर मृतक छिंदरपाल के भाई जसविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भतीजों ने ही संपत्ति को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर 302, 34 आईपीसी के तहत तीनों बेटों अजीत सिंह उर्फ जीता, सुरजीत सिंह उर्फ काला, लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 है - घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed