{"_id":"677d18ae23ea747ab70e3862","slug":"son-and-mother-died-in-jalandhar-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशा बन रहा काल: जालंधर में नशे में धुत्त होकर गिरा युवक, बेटे का खून देख मां बेहोश; दोनों ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बन रहा काल: जालंधर में नशे में धुत्त होकर गिरा युवक, बेटे का खून देख मां बेहोश; दोनों ने तोड़ दिया दम
Tue, 07 Jan 2025 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अबोहर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:36 PM IST
सार
जालंधर में नशे के कारण एक और घर में मातम छा गया है। नशे में धुत्त एक युवक के गिरने से उसे काफी चोटें आईं। बेटे को लहूलुहान देखकर मां बेहोश हो गई। दोनों की माैत हो गई।
विज्ञापन
Drugs, ड्रग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशा जिंदगी का काल बन रहा है। जालंधर में नशे के कारण एक और घर में मातम छा गया है। नशे में धुत्त एक युवक के गिरने से उसे काफी चोटें आईं। बेटे को लहूलुहान देखकर मां बेहोश हो गई। बाद में दोनों मां-बेटे की माैत हो गई। मृतकों की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी पुत्र राम लुभाया व उसकी मां शारदा निवासी शीतल नगर, जालंधर के रूप में हुई है। इलाके के लोगों के अनुसार जब प्रवेश कुमार गिरा तो उसने नशा किया हुआ था।
सोमवार देर शाम प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी घर लौट रहा था कि नशे के कारण गिर गया, इससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोट आई व खून भी बहने लगा। युवक जब घर पहुंचा तो बेटे के सिर से खून बहता देख मां शारदा बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने मां शारदा व उसके घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद ही मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी घर लौट रहा था कि नशे के कारण गिर गया, इससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोट आई व खून भी बहने लगा। युवक जब घर पहुंचा तो बेटे के सिर से खून बहता देख मां शारदा बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने मां शारदा व उसके घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद ही मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
नशा करने के बाद भी लगाया इंजेक्शन
इलाके के लोगों का कहना था कि मृतक प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी नशा करने का आदी था। सोमवार देर शाम भी वह नशा करके आया था, लेकिन नशे में होने के बावजूद उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया था। इसके बाद वह नशे में वहां पर गिर गया, जिससे उसके सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।इस मामले में एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की ज्यादा नशा करने के कारण मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है व जांच के बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता लग पाएगा।
अबोहर में नशे के अधिक सेवन से युवक की मौत
करीब तीन वर्षों से लावारिस हालत में सिविल अस्पताल में गुजर बसर करने वाले युवक की नशे के अधिक सेवन से मौत हो गई। आशीष नामक इस युवक को हालत बिगड़ने पर यहां से रेफर किया गया लेकिन उसका कोई परिजन उसे लेकर नहीं गया। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।करीब 35 वर्षीय यह युवक पिछले तीन वर्षों से लावारिस हालत में अस्पताल में ही रहते हुए अपना जीवन बसर करता था और यहीं पर सेवा भारती द्वारा बांटे जाने वाले लंंगर से गुजारा करता था। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि इस युवक की बहन और अन्य परिजन भी शहर में ही रहते हैं लेकिन इसके नशेड़ी होने के कारण इसे लावारिस छोड़ रखा था। बताया गया कि गत दिनों इसने नशे की अधिक गोलियां खा ली जिससे उसे अधरंग हो गया जिस पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया लेकिन कोई भी परिजन उसे ले जाने वाला नहीं था। डॉक्टर अपने स्तर पर उसे अस्पताल के निजी कमरे में शिफ्ट कर उसका इलाज करते रहे लेकिन मंगलवार सुबह उसका हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई।
इधर, अस्पताल के डाॅक्टर महेश ने बताया कि उक्त युवक नशे का आदी था और गत दिनों अधिक नशा करने से उसकी हालत बिगड़ी थी जिससे उसकी मौत हुई है।