फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Society secretary beaten with kicks for not giving more urea

मोगा : अधिक यूरिया न देने पर सोसायटी सचिव को लात-घूंसो से पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 01:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Society secretary beaten with kicks for not giving more urea
मोगा। थाना बाघापुराना के अंर्तगत पड़ते गांव हरियेवाला में पिता पुत्र द्वारा सरकारी सोसायटी के सचिव से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे थाना बाघापुराना के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता लखविंदर सिंब (48) ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में आरोप लगाए हैं कि वह गांव हरियेवाला की सरकारी सोसायटी में बतौर सचिव नौकरी करता है। 21 दिंसबर की सुबह करीब दस बजे वह अपने दफ्तर में बैठकर यूरिया वितरित करने के लिए किसानों की सूची तैयार कर रहा था कि इतने में वहां पर गांव हरियेवाला का किसान बाबू सिंह और उसका बेटा मंदीप सिंह वहां पर आ गए। दोनों पिता पुत्र ने शिकायतकर्ता से यूरिया की मांग की।
विज्ञापन

जब शिकायतकर्ता ने उन्हें नियमों के मुताबिक बनती यूरिया उन्हें देनी चाही तो आरोपियों ने उससे अधिक यूरिया देने की मांग की। इंकार करने पर आरोपी पिता पुत्र ने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया, और उसे घायल करके मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना पड़ा। इस उपरांत पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के खिलाफ सरकारी मुलाजिम से मारपीट करने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी पिता पुत्र फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed