{"_id":"626d7170fcea0c02703265c8","slug":"six-vicious-men-of-sukkha-dunneke-gang-including-foreign-weapons-arrested-moga-news-pkl4492460150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुन्नेके गैंग के छह सदस्य गिरफ्तारविदेशी हथियारों समेत सुक्खा दुन्नेके गैंग के छह शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुन्नेके गैंग के छह सदस्य गिरफ्तारविदेशी हथियारों समेत सुक्खा दुन्नेके गैंग के छह शातिर काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। सीआईए स्टाफ मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके गैंग के छह सदस्यों को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ लोग कस्बा अजीतवाल में लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इस कारण पुलिस टीम ने ट्रेप लगाकर 29 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अजीतवाल में बने एक सुनसान कमरे से छह लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरजीवन सिंह उर्फ जुगनू निवासी सिंघावाला हाल आबाद एमपी बस्ती मोगा, मनप्रीत सिंह उर्फ पावर निवासी दशमेश नगर मोगा, आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गांव सिंघावाला, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव दुन्नेके, मंजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव दात्ता और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जय सिंह वाला के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने इंग्लैंड की बनी एक रिवाल्वर समेत दो देसी कट्टे, तीन पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके गैंग के सदस्य हैं और वह अजीतवाल में लूट जैसी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि रविवार के दिन एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह खुराना गैंगस्टरों संबंधी प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं। इसमें गैंगस्टरों संबंधी अहम खुलासे होंगे। वहीं पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।