फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   six more positive case of corona in nawashaher

कोरोना, नवांशहर में छह और पॉजिटिव

Sat, 21 Mar 2020 05:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
six more positive case of corona in nawashaher
पंजाब के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए उसके परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
विज्ञापन

गांव पठलावा निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग छह मार्च को अपने दो अन्य साथियों के साथ जर्मनी से इटली होते हुए नवांशहर पहुंचा था। बुधवार 18 मार्च की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से गांव पठलावा और गांव सुज्जों के कुल 19 लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इसमें से 6 के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह इन लोगों को घरों से लाकर नवांशहर सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। प्रशासन की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए नवांशहर में कुल छह जगहों पर 275 लोगों को क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था भी कर ली गई है। नवांशहर व्यापार मंडल की ओर से बुधवार सुबह तक दुकानें बंद करने का फैसला ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed