फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Six lakh ml liquor caught in three days, liquor was being transported to Jammu and Kashmir in trucks

तीन दिनों में छह लाख एमएल शराब पकड़ी , ट्रकों में छिपाकर जम्मू-कश्मीर ले जाई जा रही थी शराब

Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Six lakh ml liquor caught in three days, liquor was being transported to Jammu and Kashmir in trucks
जिला पठानकोट की एंटी नारकोटिक्स टीम ने तीन दिन में 6.66 लाख एमएल अवैध शराब बरामद की है। साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पठानकोट के रास्तें जम्मू-कश्मीर में अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों की पहचान संजय कुमार और शकूर अहमद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने माधोपुर में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान उन्हें आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने माधोपुर में चोकर की बोरियों से लदे ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान पाया कि ट्रक में चोकर की बोरियों के नीचे से एक लाख 98 हजार एमएल अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, 26 मई को पुलिस ने अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा से कैंटर को पकड़ा था। कैंटर से चार लाख 50 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर चालक शकूर अहमद को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना एक पुलिस ने अबरोल नगर से ढाकी निवासी राजन से 18 हजार 750 एमएल अवैध शराब पकड़ी।
विज्ञापन

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग शराब कहां से लाए और जम्मू-कश्मीर में कहां सप्लाई करने जा रहे थे। इस बारे में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed