फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Situation worsened due to heavy rain in Jalandhar Damoria bridge submerged

जालंधर में भारी बरसात से बिगड़े हालात: कई इलाके जलमग्न, दमोरिया पुल डूबा; रेलवे कर्मी की करंट लगने से मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 01:03 PM IST
सार

दमोरिया पुल के नीचे पानी में एक प्राइवेट बस फंस गई। हालांकि गनीमत रही कि बस में कोई सवारियां नहीं थी।

विज्ञापन
Situation worsened due to heavy rain in Jalandhar Damoria bridge submerged
दमोरिया पुल के नीचे पानी में फंसी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में भारी बरसात से हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और दामोरिया पुल पूरी तरह से डूब गया है। दमोरिया पुल के नीचे पानी में एक प्राइवेट बस फंस गई। हालांकि गनीमत रही कि बस में कोई सवारियां नहीं थी। मालिक बस को बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। वहीं सेंट्रल टाउन के अली पुली चौक में स्थानीय लोगों ने शहर की जलमग्न होने पर नेताओं के लिए पानी में ही कुर्सी डाल दी। 

विज्ञापन


भारी बरसात से शहर की सड़कों से लेकर पॉश इलाकों तक पानी भर गया है। सेंट्रल टाउन के अली पुली चौक में स्थानीय लोगों ने पानी में कुर्सियां डालकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया और नेताओं का इंतजार करते दिखे।

ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान

दमोरिया पुल के नीचे एक प्राइवेट बस पानी में फंस गई, गनीमत रही कि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। बस मालिक उसे बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं शहर का प्रमुख इलाका मॉडल टाउन भी पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। कामर्शियल बिल्डिंग्स पानी में डूब गई हैं, जिससे कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश का असर रेलवे पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें 2 से 3 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

करंट लगने से रेलकर्मी की माैत

रेलवे कर्मचारी पुरुषोतम कुमार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह पिछले 23 साल से रेलवे में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच काम करते समय पानी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। शहर के किशनपुरा, चिट्टी बेई और अन्य इलाकों में भी हालात बेहद खराब हैं। कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य वस्तुओं का भारी नुकसान हुआ है। देर रात तक बारिश जारी रही, और लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। अब प्रशासन पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तब तक लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ चुका है।

रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और लगातार अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। शताब्दी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जालंधर में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed