फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shamsher Singh dulo, newly appointed Rajya Sabha member, congress party, akali dal, Jalandhar

पार्टी में स्वागत, पद पाने के लिए लाइन में रहें : दूलो

Sun, 20 Mar 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Sun, 20 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
Shamsher Singh dulo, newly appointed Rajya Sabha member, congress party, akali dal, Jalandhar
जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस करते राज्यसभा के नवनियुक्त सदस्य शमशेर सिंह दूलो। - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के नवनियुक्त सदस्य शमशेर सिंह दूलो का मानना है कि इस समय राजनीति साफ सुथरी न रहकर मौका परस्त हो गई है। उनका कहना है कि अगर कोई नेता अकाली दल से दुखी है तो वो कांग्रेस में व कांग्रेस से नाराज है तो अकाली दल में आ रहा है। लेकिन इन नेताओं को पुराने पार्टी नेताओं से ज्यादा महत्व देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


दूलों ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं का स्वागत है, लेकिन वह किसी पद को पाने के लिए लाइन में रहें। किसी दूसरी पार्टी से आए नेता को बड़ा पद दे देना ठीक नहीं है। इससे पुराने पार्टी नेताओं के हौसले में कमी आती है। उन्होंने कहा कि हंसराज हंस का इसी मुद्दे पर विरोध था।
विज्ञापन


इसको लेकर जातिवाद की राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के उनके नाम पर कई कांग्रेसी नेताओं के विरोध पर उन्होंने कहा कि कोशिश सभी करते हैं लेकिन किसे बनाया जाए, यह फैसला हाईकमान का होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न समझ पाने वाले ही गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूलो ने कहा कि वैसे भी किसी भी पद को हासिल करने के लिए काबिलियत, ईमानदारी व पार्टी के प्रति निष्ठा होनी बहुत जरूरी है। एसवाईएल के मुद्दे पर कांग्रेस के उप अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर एकजुट है।


उन्होंने कैप्टन की ओर से एक परिवार से एक टिकट देने के फैसले को सही ठहराया, लेकिन जब उनके राज्य सभा सदस्य बनने के बाद उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिए जाने के बारे में पूछा गया तो वे बात को घुमा गए। उन्होंने कहा कि वह राज्य सभा सदस्य हैं, लेकिन यह चुनाव विधानसभा के हैं। वैसे भी पार्टी को जो उम्मीदवार अच्छा लगेगा, टिकट उसी को मिलेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता, अरुण वालिया, पार्षद सुशील रिंकू, वरिंदर शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed