फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shahzad Bhatti is roaming in Europe Punjab Police tracked location

यूरोप में घूम रहा है शहजाद भट्टी: पंजाब पुलिस ने ट्रैक की लोकेशन, सूबे में हो रहे ब्लास्ट का है मास्टरमाइंड

Fri, 18 Apr 2025 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 10:37 AM IST
सार

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी पंजाब में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। कुछ दिन पहले जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी उसी ने ली थी। 

विज्ञापन
Shahzad Bhatti is roaming in Europe Punjab Police tracked location
punjab police - फोटो : logo

विस्तार

पाकिस्तान में बैठकर पंजाब में तबाही के सपने संजो रहा शहजाद भट्टी यूरोप के ब्राजील में घूम रहा है। पंजाब पुलिस की टीमों ने उसको ट्रैक कर लिया है और इसकी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन

आईएसआई के लिए काम करता है भट्टी

शहजाद भट्टी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा है और पंजाब में जितने भी ब्लास्ट हो रहे हैं, उनका मास्टर माइंड है। लगातार वीडियो जारी कर भट्टी पंजाब में धमाके की जिम्मेदारियां ले रहा है। 
विज्ञापन


हाल ही में जालंधर में यू ट्यूबर रोजर संधू की कोठी पर ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी पाकिस्तान से आतंकी शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर ली थी। इसके बाद भाजपा के दिग्गज मनोरंजन कालिया की कोठी पर भी ग्रेनेड ब्लास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सनी देओल-रणदीप हुड्डा पर केस: जालंधर पुलिस ने की एफआईआर, जाट फिल्म में ईसाई धर्म के अनादर का आरोप

जालंधर के डीआईजी ने दी थी चुनाैती

शहजाद भट्टी ने जालंधर पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों को धमकियां भी दी। जालंधर के डीआईजी नवीन सिंगला ने शहजाद भट्टी को खुली चुनौती दी कि अगर शहजाद भट्टी में हिम्मत है, तो वह भारत आकर दिखाए, फिर पुलिस उसे बताएगी कि वह क्या कर सकती है। 




भट्टी द्वारा ड्रोन के माध्यम से दोबारा ग्रेनेड हमला करने की धमकी को लेकर डीआईजी ने कहा कि उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। पंजाब पुलिस शहजाद भट्टी को पूरी तरह से ट्रैक कर रही है। डॉन शहजाद भट्टी पर पाकिस्तान में कई केस दर्ज हैं, जिसमें हत्या, जमीन विवाद, हथियारों की तस्करी के मामले चल रहे हैं। एजेंसियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी का अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान दुबई में नेटवर्क है।

बहरहाल, पंजाब पुलिस की टीम शहजाद भट्टी का नेटवर्क खंगाल रही है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिए हैं। हालांकि पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की टीम ने शहजाद भट्टी को इन दिनों ट्रैक किया तो पाया कि वह ब्राजील में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed