फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven year old Japleen Kaur's name registered in India Book of Records

Jalandhar News: सात वर्षीय जपलीन कौर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Thu, 09 May 2024 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seven year old Japleen Kaur's name registered in India Book of Records
गणित में अद्भुत योग्यता का परिचय देते हुए 11 वर्षीय बालक का रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फगवाड़ा। नगर के प्रतिष्ठित पाहवा परिवार की सात वर्ष, दो महीने और 24 दिन की बेटी जपलीन कौर ने एक दिन पहले ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया, जिससे फगवाड़ा नगर का नाम भी स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। दवा कारोबारी परमवीर सिंह (प्रिंस) पाहवा और एलपीयू की लेक्चरर डॉ. सरनीत कौर की बेटी ने एक सौ सिंगल डिजिट एडिक्शन प्रश्नों को पेपर तथा पेंसिल का प्रयोग करते हुए तीव्रतम गति एवं कुशाग्र बुद्धि का परिचय देते हुए सबसे तेज गति से, मात्र एक मिनट पचास सेकेंड में हल करके अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के 11 वर्षीय बालक के नाम था, जिसे उसने एक मिनट उनसठ सेकेंड में ये प्रश्न हल किए थे।

जपलीन के पिता परमवीर सिंह (प्रिंस) पाहवा ने बताया कि उनकी बेटी बालपन से ही कुशाग्र बुद्धि की है तथा हर काम करने में आगे रही है। वह मात्र ढाई वर्ष की उम्र में ही शबद गायन, तबला वादन और हारमोनियम बजाने में माहिर हो गई थी। दो बेटियों की मां डाॅ. सरनीत कौर अपनी बड़ी बेटी की इस प्राप्ति पर फूले नहीं समा रही। उनका कहना है कि उनकी छोटी बेटी जसनीत कौर भी जपलीन की तरह कुशाग्र बुद्धि है। दादा तरलोचन सिंह पाहवा और दादी मनप्रीत कौर अपनी पोती की इस बड़ी प्राप्ति को वाहेगुरु जी का आशीर्वाद बताया है।एक दिन पहले जब जपलीन कौर को खुली कार में उसे मिले अवार्ड्स के साथ एलपीयू से उनके घर फगवाड़ा लाया गया तो शहरवासी झूम उठे थे। पाहवा परिवार को रिश्तेदारों और नगर निवासियों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed