फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SBI's building sealed in Abohar

किराया अदा न करने पर सील की एसबीआई की बिल्डिंग

Mon, 01 Mar 2021 07:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
SBI's building sealed in Abohar
ग्राहकों से बाहर निकलने की अपील करते निगम अधिकारी। - फोटो : ABOHAR
बाजार नंबर-4 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा की ओर से नगर निगम को करीब 1 करोड़ रुपया अदा न करने पर सोमवार को बिल्डिंग खाली करवा ली गई। इसके बाद सभी कमरे व मुख्य गेट सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के एसई संदीप गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1982 से लेकर अब तक बैंक पर करीब 1 करोड़ किराया बकाया है। निगम ने समय-समय पर करीब 10 नोटिस निकाले लेकिन बैंक ने भुगतान नहीं किया। वैसे तो वर्तमान में निगम की किराया दर के हिसाब से इस बैंक परिसर का किराया करीब 5 लाख रुपये प्रति माह बनता है लेकिन वर्ष 1982 से बैंक करीब 20 हजार रुपये प्रति माह दे रहा था। वो भी कई वर्षों से जमा नहीं करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किराया वसूली के लिए निगम ने पीपी एक्ट के तहत एसडीएम कम कलेक्टर की अदालत में केस दायर किया। एसडीएम ने 15 दिसंबर 2020 को नगर निगम के हक में फैसला सुनाते हुए बैंक को उक्त परिसर खाली करने के लिए एक माह का समय दे दिया। इसके बाद भी जब बैंक ने परिसर खाली नहीं किया तो एसडीएम की अदालत ने बैंक परिसर खाली करने का समय एक माह और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जब बैंक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो सोमवार को उन्होंने अदालत के आदेश पर पूरे बैंक परिसर को कब्जे में ले लिया। इस दौरान बैंक मैनेजर ने अपने सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो निगम अधिकारियों ने एक-एक कर सभी कमरों को सील कर दिया। इस मौके पर निगम के एक्सईएन रमन कुमार, एसडीओ चिराग बांसल, सुपरिंटेंडेंट रवि कुमार, जेई सागर सोनी व सागर कुमार, सुपरीडेंट विक्रम धूड़िया, मंगत वर्मा मौजूद थे।

कैश, लॉकर और रिकॉर्ड रखने के लिए दिए पांच कमरे
पूरे बैंक परिसर को सील किए जाने के बाद बैंक अधिकारियों ने बैंक में रखा कैश, लॉकरों में रखे गहने व अन्य दस्तावेजों की जिम्मेदारी निगम से लिखित में मांगी जिसे निगम अधिकारी देने को तैयार नहीं हुए। बाद में निगम अधिकारियों ने बैंक के पांच कमरे बैंक अधिकारियों को अस्थायी तौर पर दे दिए ताकि उसमें सभी सामग्री रखी जा सके। इसके बाद निगम अधिकारियों ने दोनों गेटों को सील कर दिया और बैंक के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed