{"_id":"57e535564f1c1b2856a822a3","slug":"sanitation-workers-dharna-protest-eo-siege-protest-for-demands-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने नगर काउंसिल के ईओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने नगर काउंसिल के ईओ को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर (जालंधर)
Updated Fri, 23 Sep 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
आदमपुर में ठेकेदार के शोषण के शिकार सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर काउंसिल आदमपुर के ईओ जगजीत सिंह का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सफाई ठेकेदार के अधीन ट्रॉली पर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों ने कहा कि उनको वेतन के नाम पर 3500 से 4000 रुपये प्रति महीना वेतन मिलता है। उन्होंने इसके बारे में कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों और पार्षदों को भी कहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान शहरी क्षेत्र में ठेकेदार के अधीन सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनको सिर्फ 5500 रुपये प्रति महीना दिया जाता है, जो डीसी रेट से भ कम है।
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि आदमपुर में सफाई ठेकेदार की ओर से अपने बहुत से सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को बनता वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसलिए सफाई कर्मचारियों ने ईओ नगर काउंसिल आदमपुर के दफ्तर का घेराव किया।
विज्ञापन
ईओ जगजीत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के बाद कोई हल निकाला जाएगा। इस दौरान पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन होशियारपुर के प्रधान रमन कुमार, पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन आदमपुर के प्रधान अहमद सिंह, शुभम सहोता, सागर सहोता, परमिंदर कुमार, रणजीत कुमार, हीरा लाल, विजय कुमार, सुनील कुमार, राजू, संजीव दाणी, गुरप्रीत, तिलक राज, हरजिंदर, सुनील कुमार, सुरजीत कौर और जीवन कुमार मौजूद थे।